Page background
Information

संस्थान का परिचय

Home संस्थान का परिचय
युवा जागृति स्वयं सेवी सहायता संस्थान का परिचय एवं विशेषताएँ युवा जागृति स्वयं सेवी सहायता संस्थान, नेतवार, दरौली (सिवान) बिहार, एक सामाजिक, गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है। यह संस्थान समाज व राष्ट्र के चतुर्मुखी विकास के लिए पुर्णतः समर्पित एक सामाजिक संगठन है। दिनांक- 11 नवंबर 2004 को संस्थान के 'संस्थापक' शंकर प्रसाद ठाकुर के द्वारा क्षेत्र के गणमान्य विद्वत एवं कर्मयोगी महानुभवों श्री डॉ.ब्रह्मानंद पांडेय, डॉ.अक्ष्यलाल ठाकुर, श्री बलमीकी कुशवाहा, श्री नंदलाल भगत, श्री वशिष्ठ नारायण पांडेय, श्री गणेश भक्त, श्री राजेश्वर सिंह, श्री देवेंद्र भगत, तथा श्री श्याम देव सिंह के राय-विमर्श/ परामार्श तथा पूर्ण मार्गदर्शन में इस संस्थान की परिकल्पना एवं गठन की गई । संस्थान के नियमावली का संकलन एवं सृजन विद्वत गणमान्य बुद्धिजीवीयों डॉ. ब्रह्मानंद पांडेय, श्री वाल्मीकि कुशवाहा, डॉ. अच्छेलाल ठाकुर, श्री सीताशरण वर्मा, श्री सुशील कुमार पांडेय, अधिवक्ता श्री मनोज कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य बुद्धिजीवी एवं विद्वत्जनों के दिए गए राय-विमर्श एवं पूर्ण मार्गदर्शन में संकलित कर तैयार किया गया। इस तैयार नियमावली को 11 दिसंबर 2006 को बिहार सरकार के निबंधन विभाग के महा निरीक्षक, संस्थाओं के महानिबंधक के द्वारा संस्था निबंधन नियमावली की धारा-1860 के अधिनियम- 21 के तहत निबंधीत कराया गया, जिसके आलोक में संस्थान को निबंधन संख्या- 247/ 2006-07 का निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। संस्थान के निबंधीत नियमावली के आलोक में संस्थान में तीन स्थाई समितियां- प्रशासनिक समिति, सलाहकार समिति तथा कार्यकारणीय समिति की गठन की गई है। संस्थान के प्रशासनिक समिति के द्वारा संस्थान के सभी आधिकारिक एवं प्राधिकारिक कार्यों को संपादित करने का प्रावधान है। वही संस्थान के प्रशासनिक समिति के द्वारा सामाजहित एवं राष्ट्रहित में लिए जाने वाले निर्णय संस्थान के सलाहकार समिति के सदस्यों के राय-विमर्श/ परामर्श एवं पूर्ण मार्गदर्शन के आधार पर तय करने का प्रावधान किया गया है। संस्थान की सेवाकार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी व जवाबदेही संस्थान नियमावली के द्वारा संस्थान के कार्यकारिणी समिति को सौंप गई है। संस्थान की संशोधित नियमावली में संस्थान के नियम एवं शर्तों में आवश्यक परिवर्तन,संकलन एवं सृजन क्षेत्र व समाज के विद्वत गणमान्य बुद्धिजीवीयों श्री डॉ. प्रोफेसर अशोक कुमार पांडेय उर्फ अशोक प्रियंवाद जी, अधिवक्ता राजीव रंजन उर्फ राजू जी, अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार रंजन, प्रोफेसर अवधेश शर्मा, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा श्री संदीप कुमार गुप्ता के परस्पर राय-विमर्श/परामर्श एवं पूर्ण मार्गदर्शन में संकलित कर तैयार की गई है। संस्थान के कर्मयोगी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों के सेवा समर्पण के मद्देनजर संस्थान के पास नाबार्ड, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) लोक अदालत एवं पर्यावरण विभाग के साथ मिलकर कार्य करने का सफल अनुभव रहा है। संस्थान के पास पैन, टैन, सी.एस.आर. प्रमाण पत्र, उद्यम प्रमाण पत्र, जीएसटी प्रमाण पत्र, आईएसओ प्रमाण पत्र, 12A प्रमाण पत्र, 80G प्रमाण पत्र, ईएसआई प्रमाण पत्र, ईपीएफ प्रमाण पत्र,जेम प्रमाण पत्र, ई-प्रक्स प्रमाण पत्र एवं संस्थान का डोंगल (digital signature) सहित कई अन्य विभागों का प्रमाण पत्र प्रप्त हैं। संस्थान के पास ग्रुप व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, ईमेल तथा वेबसाइट जैसी वर्तमान समय की अहम सुविधाएँ भी उपलब्ध है। संस्थान अपने उज्जवल भविष्य तथा समाज एवं राष्ट्र के चतुर्मुखी विकास में हम एवं सार्थक सहभागिता के लिए वर्तमान समाज एवं सरकार के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी तथा कर्मयोगी आमलोग, अधिकारी- पदाधिकारी-कर्मी तथा जनप्रतिनिधियों से परस्पर सहयोग एवं अपनी अमूल्य योगदान प्राप्ति के लिए आसान्वित्त है। आपका शुभेच्छु- शंकर प्रसाद ठाकुर संस्थापक युवा जागृति स्वयं सेवी सहायता संस्थान नेतवार, दरौली (सिवान) बिहार- 84 1235.
Support background
Need Assistance?

Need more Information?

If you have any questions or need further clarification about this topic, don't hesitate to reach out to our team.